सुपर स्टार आदित्य ओझा और अक्षरा सिंह की फिल्म' बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से' का फर्स्ट लुक रिलीज

आदित्य ओझा की फिल्म' बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से' शोशल मीडिया पे खूब हो रही है वाइरल

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबके चहेते युवा सुपर स्टार आदित्य ओझा और अक्षरा सिंह की फिल्म' बाबुल कर दे बिदा आज तू प्यार से' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक मे आदित्य ओझा दूल्हे की भूमिका में नजर आ रहे वही अक्षरा सिंह दुल्हन की किरदार में बिदा होते नजर आ रही हैं। बाकी फिल्म के पोस्टर से साफ साफ पता चल रहा है की फिल्म पारिवारिक और फैमली ड्रामा से भरपूर है। फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक है जो कि आप सभी अपने परिवार के साथ देख सकते है। फिल्म के निर्माता मंजुल ठाकुर , अपूर्व मेड़तिया और मोनिका सिंह है। फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर है। लेखक अरविंद तिवारी है , संगीतकार ओम झा है , कार्यकारी निर्माता अनिल नैनन है , नृत्य कानू मुखर्जी और सुदामा मिंज है। डीओपी सरफराज आर खान है। संकलन समीर शेख है। 

फिल्म के मुख्य भूमिका में आदित्य ओझा , अक्षरा सिंह , मनोज सिंह टाइगर , प्रेम दुबे , जय प्रकाश सिंह , आदि अन्य कलाकार नजर आएंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने