राजकुमार गुप्ता मथुरा।जिला कुश्ती संघ ( भारतीय पद्धति) के तत्वधान में अखाड़ा शिव शक्ति आधुनिक मल्ल विद्या केंद्र के सहयोग से यूपी केसरी पुरुष व महिला टाइटल कुश्ती प्रतियोगिता का ट्रायल 5 अक्टूबर 2023 को प्रातः 9 बजे से गांव  नगला माना मंदिर स्थित अखाड़े  पर किया जा रहा है जिसमे यूपी केसरी पुरुष वर्ग के लिये 70 किलो से ऊपर व महिलाओं के लिए 50 किलो से ऊपर के पहलवान हिस्सा ले सकते है।यह प्रतियोगिता 8 से 9 अक्टूबर 2023 को जौनपुर में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धत्ति द्वारा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी जिला कुश्ती संघ मथुरा भारतीय पद्धति के अध्यक्ष खेलगुरु ब्रजरत्न अशोकशेखर पहलवान ने दी ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने