गन्ना विकास विभाग द्वारा अब तक 3,196 महिला स्वयं सहायता समूहों का किया गया गठन


लखनऊ: 10 अक्टूबर, 2023
उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास विभाग द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से समृृ़़द्ध करने के लिए प्रदेश के 37 गन्ना बाहुल जिलों में अब तक 3,196 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है, जिसमें 60,092 महिला उद्यमी पंजीकृृत हैं। गठित समूहों के अब तक 5084.40 लाख का अनुदान वितरण भी कर दिया गया है।
इस संबंध में चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जब अधिकतर ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोग शहर आकर आजीविका के लिए कार्य नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में ग्रामीण महिला उद्यमियों को गन्ना विकास विभाग के सिंगल बड चिप कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार की प्राप्ति हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के परिवार के सदस्यों को भी रोजगार की प्राप्ति हो रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने