जौनपुर। 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक निःशुल्क खाद्दान्न वितरण
                        
जौनपुर। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अक्टूबर 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 12 अक्तूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 के मध्य किया जाएगा।
       
अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेहूं व 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा०) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किगा० गेहूं व 03 किग्रा चावल (कुल 05 किग्रा0 प्रति यूनिट) निःशुल्क वितरण किया जाएगा। जनपद के समस्त अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने