राजधानी में 10 करोड़ रूपये की लागत से जल क्रीड़ा
गतिविधियॉ शुरू की जायेगी-जयवीर सिंह


लखनऊ: 03 अक्टूबर, 2023


राजधानी लखनऊ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक, धार्मिक तथा पुरातात्विक महत्व के कई पर्यटन स्थलों को सजाया एवं संवारा जा रहा है। यहां शहीदपथ के निकट जहां एक ओर शौर्य संग्रहालय का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं अगली कड़ी में जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गोमती के किनारे लक्ष्मण पार्क के समीप 10 करोड़ रूपये की लागत से जल क्रीड़ा संबंधित सभी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्वीकृति मिलते ही लखनऊ के पर्यटन में जल क्रीड़ा गतिविधियॉ भी जुड़ जायेगी।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि राजधानी में पर्यटकों के लिए विभिन्न आकर्षण के केन्द्र मौजूद हैं। जिसके फलस्वरूप बड़ी संख्या में पर्यटक यहां सालभर आते रहते हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से पर्यटक स्थलों के विकास के साथ ही ईको, रूरल, ऐडवेन्चर तथा युवा टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि उ0प्र0 फिलहाल घरेलू पर्यटन के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर है। पर्यटन विभाग का प्रयास है कि देश में आने वाला हर पर्यटक उ0प्र0 की ओर आये। इसके साथ ही देशी-विदेशी पर्यटन जब भी भ्रमण पर निकले, उनकी पसंदीदा जगह उ0प्र0 हो। इसको दृष्टिगत रखते हुए लखनऊ में पर्यटन स्थलों के मामले में नये-नये प्रयोग किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा और राज्य सरकार की आमदनी भी बढ़ेगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने