राजकुमार गुप्ता 
बलदेव। भाकियू चढूंनी कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने मेरठ में रविवार को किसान महापंचायत में भाग लिया। किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन चढूंनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूंनी के आह्वान पर बुलाई गई थी। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा प्रदेश सरकार किसानों का दोहन और शोषण करने से बाज नहीं आ रही है। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की घोषणा की थी लेकिन किसानों के ट्यूबवेलों पर मीटर ठोके जा रहे हैं। बिजली अधिकारी कनेक्शन होने के बाद भी किसानों पर मुकदमा दायर कर शोषण कर रहे हैं। किसानों की लगातार अनदेखी हो रही है।  किसानों को उसकी उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, आलू किसानों  की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है, लागत मूल्य, खाद, बिजली, डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जिलाध्यक्ष रामफल सिंह सूबेदार, प्रदेश महासचिव डा सतीश चन्द्र, तहसील अध्यक्ष श्यामवीर सिंह सिकरवार ने महापंचायत में जनपद की प्रमुख समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष उठा कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिसमें बेसहारा गौवंश से किसान परेशान हैं, विद्युत विभाग मनमानी कर किसानों को परेशान कर रहा है। किसान दुःखी व पीड़ित हैं,  कोई सुनवाई नहीं हो रही है, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने घोषणा के साथ चेतावनी दी यदि शासन प्रशासन किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण नहीं करता है तो वह स्वयं मथुरा में किसानों की समस्याओं को लेकर आर पार की लडाई करेंगे। महापंचायत में जाने वाले वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह सिकरवार, महानगर प्रभारी जयपाल सिंह, श्यामपाल सिंह इंस्पेक्टर (रि), डा अशोक सिकरवार, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, सोनवीर सिंह तोमर, हरिपाल, श्यामवीर सिंह परिहार, छत्रपाल सिंह सिकरवार, महेश प्रधान, संदीप कुमार आदि थे।
 
Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने