जौनपुर। ग्राम प्रधान सेक्रेटरी सरकार के मंशा को दिखा रहे ठेंगा

ग्राम प्रधान सेक्रेटरी ने भ्रष्टाचार का अलग ही मिसाल किया पेश

जौनपुर। ग्राम पंचायत चन्दापुर विकासखंड बदलापुर ग्राम प्रधान स्मिता सिंह पत्नी बृजेश कुमार सिंह ग्राम विकास अधिकारी अनूप कुमार सिंह के मिली भगत से  भ्रष्टाचार का अलग ही मिसाल देखने को मिला। 

बताते चलें कि ग्राम चन्दापुर के प्रधान स्मिता सिंह पत्नी बृजेश कुमार सिंह ने भ्रष्टाचार के कई मिसाल पेश किया। उसमें से एक मिसाल गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाउंड्री वालों को ऊंचा करने के नाम पर शासन से रिलीज हुए पैसे को चूना लगा दिए। कागज पर ही सारा कार्य दिखा करके ग्राम प्रधान ने सारा पैसा हड़प कर लिया। इसकी शिकायत गांव के ही राजन सिंह ने जिलाधिकारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन जब इसकी शिकायत दर्ज कराई तो शासन द्वारा व जिलाधिकारी द्वारा जांच के आदेश देने पर जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वॉल के नाम शासन का पैसा ग्राम प्रधान स्मिता सिंह पत्नी बृजेश कुमार सिंह द्वारा खा लिया गया है। इसकी रिकवरी के आदेश भी शासन द्वारा दिया गया। ऐसी दशा में शासन के मंशा को ग्राम प्रधान द्वारा ठेंगा दिखाने का कार्य किया जा रहा है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने