अंबेडकर नगर ÷ भाजपा की लगातार जारी मण्डल बैठकों की कड़ी में शनिवार को जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के मालीपुर मण्डल की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी शामिल हुए।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अभियान संयोजकों संग समीक्षा बैठक कर अभियानों की सफलता के लिए विचार विमर्श किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने भाजपा जिला कार्यालय पर पी सी यू डायरेक्टर राम हेतु विश्वकर्मा के साथ अभियान संयोजकों की बैठक कर अभियानों के सम्बंध में अबतक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सफलता की रूप रेखा तय करते हुए कहा कि भाजपा जैसे अन्य किसी भी दल के पास समर्पित,ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ता नहीं हैं।कहा कि अभियानों की सफलता सामूहिकता और आपसी समन्वय में ही सन्निहित है।उन्होंने मन की बात कार्यक्रम,पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जयंती,आयुष्मान भव योजना,सहकारिता सदस्यता,दलित बस्तियों में संपर्क और नव मतदाता अभियान की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अभियान सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो इसके लिए जिम्मेदारी से कार्य किया जाना चाहिए।
          मण्डल अध्यक्ष हरि दर्शन राजभर की अध्यक्षता में मालीपुर मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि संगठन के कार्य एवम कार्यक्रम को संपन्न कराने में कार्यकर्ता की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है।कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान की जिम्मेदारी हमारी है।किसी भी कार्यकर्ता के साथ भेद भाव कोई नही करने पायेगा। हम सभी संगठित होकर अभियानों को सफल बनाने की योजना पर सामूहिक रूप से कार्य करें।तभी हम किसी भी चुनाव और चुनौती का सामना कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।उन्होंने संगठन की रचना के अनुसार मंडल पदाधिकारियों,शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी गणों की वृत्त प्राप्त किया।
       उपरोक्त दोनों बैठकों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,राजेश सिंह बबलू, अरविंद सिंह डिंपू,डाक्टर के के मिश्र, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रण विजय सिंह सहित मण्डल पदाधिकारी,शक्तिकेंद संयोजक/प्रभारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने