राजकुमार गुप्ता 
वृन्दावन।ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता "श्रावण मास में ब्रज के शिव मन्दिरों में धूम" का प्रसारण 14 अगस्त 2023 को केंद्र द्वारा किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के निष्पादक डॉ. देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि "श्रावण मास में ब्रज के शिव मंदिरों में धूम" के विषय पर युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रजवार्ता का प्रसारण केंद्र से ब्रज साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत 14 अगस्त 2023 सोमवार को सायं 07:05 बजे से किया जाएगा।जिसका वाचन ब्रज भाषा में होगा।यह प्रसारण 10 मिनट का होगा,जिसे आप सभी श्रोतागण आकाशवाणी के एफ. एम. चैनल संख्या 102.2 पर श्रवण कर सकते हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने