जौनपुर। असहाय निर्धन परिवार ने लगाई मदद की गुहार

जौनपुर। चौकियां धाम के पूर्वी छोर पर स्थित प्रेमापुर गांव निवासी कमाल 26 वर्ष 8 महीने पूर्व सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे, जिससे उनकी दाहिने पैर की हड्डी टूटकर बाहर निकल गई। 

घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण इलाज संभव नहीं हो रहा था। दिहाड़ी मजदूरी करके माता पिता की देख भाल कमाल ही करता था। वृद्ध पिता रिक्शा चालक थे। उसी से जीविकापार्जन कर घर चलाते थे। वो भी असहाय लाचार हो गए घर परिवार को चलाने वाला कमाल अब खड़े होने की स्थिति मे नही है। आठ महीनों से इलाज के अभाव में छेत्र जनप्रतिनिधियों से अपील भी की कोई मदद सेवा के लिए नही आया। अंत में चौकियां धाम पहुंचने पर भीख मांगते हुए स्थानीय लोगो से मदद की गुहार लगाई।स्थानीय लोगों ने कमाल की स्थिति देखते हुए क्षेत्र के सभी लोगो ने मिलकर इलाज के हर संभव प्रयास मदद करने को तैयार हुए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने