जौनपुर। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध भेजा फर्जी चलानी रिपोर्ट,व्यापारियों में रोष

खेत जोतने बोने विवाद दिखा कर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध भेजा फर्जी चलानी रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर,जौनपुर। वाहरी मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस। किसी भी संभ्रांत व्यक्ति के विरुद्ध शांति भंग करने का मनगढ़ंत कहानी रच कर उसका चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेज देना उनके लिए मामूली सी बात हो गई है। 

उसके इस कृत्य से सामाजिक व्यक्ति की छवि पर क्या असर पड़ेगा, इससे मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस का कोई लेना-देना नहीं है। यह पढ़ने सुनने में भले ही अटपटा लगे लेकिन हकीकत यही है। अभी हाल ही में मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त व उनके पुत्र तन्मय गुप्त के विरुद्ध विजेन्द्र कुमार सिंह पुत्र रघुपति सिंह निवासी पकड़ी से खेत जोतने बोने को लेकर विवाद करने का आरोप लगाते हुए शांतिभंग होने की संभावना जताते हुए चलानी रिपोर्ट सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया। न्यायालय से नोटिस आने पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता हतप्रभ रह गए। इस सम्बन्ध में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि उनके पास मा० एसडीएम न्यायालय से नोटिस मिली कि जमीन जोतने बोने को लेकर पकड़ी निवासी किसी विजेन्द्र कुमार सिंह नामक व्यक्ति से विवाद दिखा कर उन्हें व उनके बेटे तन्मय गुप्त को पाबंद करने हेतु मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस द्वारा चलानी रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि जमीन जोतने बोने को लेकर हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। फिलहाल मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस किसी भी संभ्रांत व्यक्ति के विरुद्ध फर्जी तरीके से मनगढ़ंत आरोप लगा कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजने की आदी बताई जाती है। इसके पूर्व भी मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने एक वरिष्ठ पत्रकार के विरुद्ध फर्जी आरोप लगा कर शांति भंग का अंदेशा जताते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजा था। जिसे फर्जी करार देते हुए तत्कालीन एसडीएम ने वाद को ही खारिज कर दिया था। फिलहाल इस मामले को लेकर व्यापारियों का आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने