मा. प्रधानमंत्री जी भारत सरकार, नई दिल्ली,मा. मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ
द्वारा श्रीमान उपजिलाधिकारी, तहसील- मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी
तहसीलदार द्वारा ज्ञापन लिया गया
पंचायती राज विभाग के अधीन अल्प वेतन भोगी सफाई कर्मचारियों की लम्बित, उचित मांगों के निराकरण किए जाने के संबंध में
आपको सादर अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश में लगभग 100000 ग्रामीण सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं जिनकी लंबे समय से निम्नलिखित मांगें लम्बित हैं जिनका निराकरण संघ के बार बार अनुरोध किये जाने वाबजूद आज तक नही हो पाया है। आपके नेतृत्व में देश एवं प्रदेश लगातार उन्नति और नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है ऐसी स्थिति में कर्मचारी लगातार आपकी तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि संलग्न मतपत्र के अनुसार उचित, लम्बित मांगो का निराकरण करने का कष्ट करें।
संघ को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप हमारी उचित मांगों को अवश्य पूर्ण कराने की कृपा करें
1. पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनायी जाये।2. पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाये। 3. सफाई कर्मचारियों को 1800 ग्रेड-पे के स्थान पर 1900 ग्रेड-पे दिया जाये। 4. माह जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली चयन प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित कर चयन प्रक्रिया किया जाये‌ !5. विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक किया जाये।6. प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाये।7. पुरानी पेंशन बहाल की जाये।
इसमें उपस्थित रहे पसगवां ब्लॉक अध्यक्ष राधेश कुमार राठौर ,ब्लॉक मंत्री सरताज अली उर-मानी
,ब्लॉक कोषाध्यक सुग्रीव
मोहम्मदी ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष दधिबल वर्मा ,ब्लॉक मंत्री सुधीर कुमार, ब्लॉक कोषाध्यक्ष‌ लालबहादुर
हजारों की संख्या दोनों ब्लॉक के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने