उत्तर प्रदेश से अब तक कुल 23585 हज यात्री सउदी अरब गये

लखनऊ: 08 जून 2023


प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों के लिए की गयी व्यवस्था के क्रम में हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से चालीसवीं उड़ान संख्या एस0वी0 3741 08 जून .2023 को  261 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः00 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई  अड्डे से जेद्दाह के लिए रवाना हुई। इस उड़ान से 136 पुरुष व 125 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक ग़ाज़ीपुर जिल़े के 105, वाराणसी के 85 व मिर्ज़ापुर के 35 हज यात्री गये हैं। इस उड़ान से तीन ख़ादिमुल हुज्जाज (हज सेवक) मो0 आज़म वाराणसी, अख़लाक़ अहमद महाराजगंज व मो0 तबरेज़ अब्बासी कानपुर नगर के हज यात्रियों के सुविधार्थ गये हैं। आज तक लखनऊ से 11721 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके  हैं।  
यह जानकारी आज यहां उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिेकारी श्री एस0 पी0 तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से 06 जून 2023 को उड़ानें समाप्त हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के दिल्ली से कुल 11864 हज यात्री गये हैं। उत्तर प्रदेश के अब तक कुल 23585 हज यात्री सऊदी अरब के लिए प्रस्थान कर चुके  हैं।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने