राजकुमार गुप्ता
 आगरा।।निःशुल्क शिक्षा अभियान के माध्यम से संस्था दानपात्र के युवा सदस्य बच्चों को शिक्षित करने के साथ म्यूजिक, पेंटिग, डांस के साथ कई रोचक गतिविधियां भी सिखा रहे हैं। ताजनगरी आगरा से एक्टिव वॉलिंटियर्स के रूप में जुड़ी मीनू ने बताया ये दानपात्र की पाठशाला बेहद खास है। क्योंकि यहां वो बच्चे पढ़ाई कर रहे है । जिन्होंने पढ़ने की उम्मीद छोड़ दी थी। यहाँ पढ़ाने वाले शिक्षक इसलिए खास है। क्योंकि वह कोई मनोदय नही लेते यह पाठशाला आगरा शहर के गैलाना स्थित जगह पर लगाई जा रही हैं। कुछ ही महीनों में टीम की कड़ी मेहनत से जिन्होंने कभी अ, आ, इ, ई भी नही पढ़ा वह बच्चे अपना नाम लिखना सीख गए हैं। इस पाठशाला की अनोखी बात ये है। कि यह सिर्फ विषय ही नहीं पढ़ाते बल्कि विभिन्न तरह की रोचक गतिविधियां भी करते हैं यहाँ पढ़ रहे बच्चों को कबाड़ से जुगाड़ , गुड़ टच, बैड टच, जुडो कराटे, सविधान की बेसिक जानकारी , म्यूजिक, पेंटिग, डांस जैसी कई चीजें सिखाई जाती हैं। सोमवार से गुरुवार तक इन्हें विषय पढ़ाया जाता है एवं शुक्रवार और शनिवार को तमाम तरह की गतिविधियां कराई जाती हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने