सुल्तानपुर। संगठन की मजबूती के लिए तहसील इकाइयां महत्वपूर्ण हैं - डॉ भगवान प्रसाद

सुलतानपुर। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संगठन में तहसील इकाई सबसे महत्वपूर्ण अंग है। जब तहसील इकाइयां मजबूत होती हैं तो ही संगठन मजबूत होता है। जिले में अपने एकदिवसीय दौरे के कार्यक्रम में कादीपुर क्षेत्र के पौराणिक स्थल बिजेथुआ महाबीरन धाम पर विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद आयोजित बैठक में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।           

बुधवार की सुबह बिजेथुआ धाम पहुँचने पर संगठन के राष्ट्रीय  संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, देशाटन प्रमुख प्रदीप सिंह व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी अशोक मिश्र का तहसील अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार केशव प्रसाद मिश्र व महामंत्री रमेश तिवारी  ने दर्जनों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। सभी ने मंदिर के गर्भगृह में हनुमानजी का पूजन- अर्चन किया। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ने कादीपुर तहसील इकाई के साथियों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर के पत्रकार साथियों से उन्हें हमेशा आत्मीय प्रेम मिला है। उन्होंने पत्रकारों को समाज का आईना  और पीड़ितों के लिए संकट मोचन बताया। देशाटन प्रमुख प्रदीप सिंह ने रामचरित मानस के प्रसंगों का उल्लेख किया। मंडल अध्यक्ष अनुराग द्विवेदी ने अयोध्या मंडल में  संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने पत्रकारों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही प्राथमिकता है।जिला महामंत्री श्री कृष्ण पांडेय ने सभी का आभार प्रकट किया। अतिथियों को कादीपुर तहसील कार्यकारिणी की तरफ से अंग वस्त्र, माला पहनाकर व हनुमानजी का चित्र भेंट किया। इसके पूर्व कार्यक्रम में आने के दौरान लंभुआ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन सिंह,ओपी शुक्ला,अवनीश झा, लक्ष्मण गांधी सहित चांदा में दर्जनों पत्रकार साथियों ने राष्ट्रीय संयोजक का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला संगठनमंत्री पवन मिश्र, मनोज मिश्र,मंडल कोषाध्यक्ष सुनील राठौर,जिला कोषाध्यक्ष पंकज पांडेय, जयसिंहपुर तहसील संगठन मंत्री पवन मिश्र,जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव,अंकित मिश्र, तहसील संगठन मंत्री कादीपुर अम्बरीश मिश्र, घनश्याम मिश्र,संतोष मिश्रा,संतोष कुमार सिंह, प्रेम शंकर पांडेय, संतोष सिंह, अरविंद तिवारी,अजय तिवारी,उदयभान सिंह,राजेश द्विवेदी ,मनोज पांडेय,सुनील दुबे,रणंजय मिश्र,अखिलेश जायसवाल,कृष्ण कुमार चौबे सहित दर्जनों  पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने