सरायख्वाजा। बंदर के आतंक से लोग परेशान,नही हो रहा समाधान 

बंदर ने एक माह के भीतर कई लोगों को काट कर किया घायल 

जौनपुर,सरायख्वाजा। करंजाकला क्षेत्र के सिद्धिकपुर में बंदर के बढ़ते आतंक से लोग परेशान हैं। आतंकी बंदर ने एक माह के भीतर कई ग्राम वासियों को काट कर घायल कर दिया है। बढ़ते बंदर के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बन गया लोग घर में खिड़की,दरवाजा बंद करके रहने को मजबूर हो चुके हैं।

सिद्धिकपुर के निवासी विनोद यादव का 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस मंगलवार दोपहर घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान आतंकी बंदर ने 11 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे काट लिया, स्वजनों ने बताया कि प्रिंस के चीखने की आवाज सुनकर जब हम सब बाहर आए तो देखा कि बंदर प्रिंस को पकड़कर तेजी से काट रहा था। शोरगुल मचाने के बाद किसी तरह है। बंदर के चंगुल से हम लोगों ने उसे मिलकर बचा लिया, घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में कराया गया।
बीते सप्ताह दुर्गा प्रसाद यादव का 2 वर्षीय पुत्र यशवीर बंदर के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। सिद्धिकपुर गांव के निवासी विनोद कुमार की 16 वर्षीय पुत्री बंदर के काटने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि विगत दिनों हम सब ने इसकी शिकायत वन विभाग को की थी। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका, अगर समय रहते इस बंदर को पकड़ा नहीं गया तो यह गांव के कई लोगों को काट कर घायल कर देगा। सिद्धिकपुर गांव के निवासी अजीत यादव ने बताया कि रात को बंदर के दहशत से लोग अपने घरों में कैद हो जाते यहां तक की लोग रात को सड़क पर भी निकलने से कतराते हैं। बंदर के आत्मघाती हमले से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। दुर्गा प्रसाद यादव ने बताया कि बीते सप्ताह हमारे पुत्र को बंदर ने काट लिया था। हम सब ने मिलकर कई बार बंदर को भगाने का प्रयास किया लेकिन योजना विफल रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने