जनपद बुलन्दशहर के चयनित मा0 आदर्श ग्राम बनैल में स्थित माइनर बनैल पर कराये जाने वाले पक्के कार्यों एवं बनैल मैनर की आतंरिक पुर्नस्थापना की परियोजना हेतु 48.71 लाख रूपये की स्वीकृत

लखनऊ: 13 अक्टूबर, 2022

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद बुलन्दशहर के चयनित मा0 आदर्श ग्राम बनैल में स्थित माइनर बनैल पर कराये जाने वाले पक्के कार्यों एवं बनैल मैनर की आतंरिक पुर्नस्थापना की परियोजना हेतु 48.71 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस संबंध में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण करा लिया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। स्वीकृत धनराशि का उपयोग प्रयोजन पर ही किया जायेगा, अन्यथा की स्थिति में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा। परियोजना पर नियमानुसार समस्त वैधानिक अनापत्तियों एवं पर्यावरण क्लीरेन्श सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने