जौनपुर। भाजपा के प्रदेश शोशल मीडिया सदस्य बने नितीश बिंद

बरसठी,जौनपुर। भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य नितीश बिंद को बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर। आप को बता दे प्रदेश अध्यक्ष ने नितीश बिंद पर अपना भरोशा जताते हुए यह दायित्व सौंपा है कि यह पूरे प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाए जैसे ही पूरे प्रदेश में लिस्ट जारी हुआ कुल 25 लोगों के उस संख्या में नीतीश बिंद का नाम प्रदेश में तीसरे नंबर पर जनपद और प्रदेश में जैसे ही लोगों ने देखा नीतीश बिंद को दूरभाष के जरिए और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देने के लिए ताता लग गया। उसके बाद पूरे बरसठी ही नहीं पूरे मछलीशहर विधानसभा से लोग नीतीश बिंद के आवास मियांचक पर पहुंचकर माला पहना कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं। जब इसके बारे में नीतीश बिंद से मीडिया ने सवाल किया कि आप पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी किस तरीके से निभा पाएंगे तो उन्होंने कहा जैसे यह जनता मुझ पर भरोसा जता रही है और लोगों का यह अटूट विश्वास है कि नीतीश हम लोगों के लिए एक आवाज बनकर उभर रहे हैं उसी विश्वास पर मैं और मजबूती के साथ जनता की सेवा करूंगा और उनकी आवाज को उच्च स्तर तक पहुंचाने का काम करूंगा। बता दे नीतीश बिंद गांव की राजनीति में 17 साल की उम्र से ही अपने चाचा जी जो पिछले 10 सालों से प्रधान है वह कार्य नीतीश बिंद पूरी कर्मठता से और ईमानदारी से 17 साल की उम्र से ही करते चले आ रहे हैं उन्हें यह पूरा अनुभव है कि हमारे गांव में लोगों की क्या जरूरत है। क्या-क्या आवश्यकताएं हैं। इन सब चीजों को बारीकी से देखते हुए नीतीश बिंद प्रदेश सोशल मीडिया सदस्य का यह जो जिम्मेदारी दिया गया है यह निभाएंगे। इससे पहले नीतिश आलहाबाद छात्र संघ राजनीति भी कर चुके हैं इस छोटी सी उम्र से ही राजनीति उन ऊंचाइयों को हासिल कर चुके हैं। साथ ही साथ भाजपा के विभिन्न पदों पर जिला स्तर में रहने के बाद सांसद मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। पूरे जनपद में नीतीश सरल भाषा और अपने व्यक्तित्व के नाम से जाने जाते है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने