अंबेडकर नगर ÷ भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में 23 जून डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस से लेकर डाक्टर साहब के जन्म दिन 6 जुलाई तक चलने वाला बूथ स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य अनवरत जारी है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रत्येक बूथ पर 10 - 10 पेड़ लगाने का लक्ष्य बूथ स्तर पर प्रवास करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिया है।भाजपा के कार्यकर्ता प्रतिदिन बूथों के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य कर रहे हैं।
        उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने सोमवार को जनपद के मालीपुर के मोतीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण करने के बाद इंटर कॉलेज के कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वृक्षारोपण पुण्य का कार्य है।वृक्ष की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वातावरण को शुद्ध करने से लेकर जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन भी वृक्ष से हमें भरपूर मात्रा में मिलता है।हमारा कर्तव्य है कि हम कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाएं।जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ भरपूर आक्सीजन प्राप्त होता रहे।वृक्षारोपण के समय प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम ओझा,अंकुर सिंह,चंद्र मणि द्विवेदी,दिग्विजय मिश्र,संजय मिश्र,विकास सिंह,अनुराग त्रिपाठी,सचिन आजाद पाण्डेय सहित विद्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
        भाजपा जिला महामंत्री/ वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने अकबरपुर नगर मण्डल के अब्दुल्लापुर बूथ पर वृक्षारोपण करते हुए बताया कि संगठन के निर्देशन में जनपद में चल रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक सभी 23 मंडलों की बूथों में 2677 वृक्ष लगाए गए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने