जौनपुर:- महिला उचक्कों ने महिला के गले से चेन छीना
भाग रही पांच महिला उचक्कों में दो को नागरिकों ने दबोचा तीन फरार

जौनपुर। शाहगंज:- शुक्रवार की दोपहर बाजार करने के लिए ऑटो पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची महिला के गले की सोने की चैन छीनकर पांच महिला उचक्का भागने लगी पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उचक्के को धर दबोचा तीन महिला उचक्का मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने सोने की चेन बरामद करते हुए दोनों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। नगर के अयोध्या मार्ग गौशाला निवासी सरोज लता पत्नी राजू शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे नगर में बाजार करने के लिए ऑटो पर सवार होकर नगर के जेसीज चौक पर पहुंची ही थी कि अचानक ऑटो में सवार पांच महिला उच्चको मे से एक महिला उचक्के ने सरोज लता के गले की सोने की चेन छीनकर भागने लगी सरोज लता ने शोर मचाया तो स्थानीय लोगों ने दो महिला उच्चको को धर दबोचा जबकि तीन अन्य महिला उचक्का मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं की तलाशी ली तो सोने की चेन बरामद हुई लोगों ने दोनों महिलाओं उच्चको को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने