मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़, हरियाणा में एक सड़क
दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

इस दुर्घटना के मृतक जनपद फिरोजाबाद के निवासी थे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हरियाणा सरकार के अधिकारियों
से समन्वय कर मृतकों के पार्थिव शरीर को जनपद
फिरोजाबाद लाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये

दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार की
समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश

लखनऊ: 22 अक्टूबर, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बहादुरगढ़, हरियाणा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। ज्ञातव्य है कि इस दुर्घटना के मृतक जनपद फिरोजाबाद के निवासी थे।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हरियाणा सरकार के अधिकारियों से समन्वय करते हुए मृतकों के पार्थिव शरीर को जनपद फिरोजाबाद लाने की व्यवस्था कराएं। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उपचार की समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने