भाजपा विधायक सुरेशवर सिंह ने अचानक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा


 माहसी बहराइच।।  महसी क्षेत्र की शान कहे जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा 285  महसी  क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश्वर सिंह ने अचानक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही बाढ़ पीड़ितों को जरूरी सामान मुहैया कराने के भी निर्देश दिए विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों पर पल-पल की नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही पानी की स्थिति कम होती है हर किसान को मुआवजा दिया जाएगा उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत भौंरी सिपहिया, बहोरवा, घुरहरीपुर, आदि कई स्थानों का एक साथ निरीक्षण किया। इस मौके पर वार्ड नं0 55 के  जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह उर्फ  (तरंगी), उदय भान सिंह, राम आधार कोटेदार, मनीजर शुक्ला, रामचंद्र शुक्ला, अमरेश बहादुर, लाल बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।




हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने