◆ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहीं थी जिलाध्यक्ष रिंकल


◆ पुलिस कप्तान व उनके सहयोगियों पर दुर्व्यवहार का आरोप


अम्बेडकर नगर, 23 अक्टूबर । भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस कप्तान द्वारा दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह का आरोप है कि पुलिस कप्तान व उनके सहयोगी द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई है। रिंकल सिंह की गाड़ी पर वीआईपी पास लगे होने के बावजूद उन्हें कार्यक्रम स्थल जाने से रोका गया। महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने का कार्य भले ही योगी सरकार कर रही लेकिन पुलिस कप्तान महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ ही दुर्व्यवहार कर बैठे जिससे भाजपा की काफी किरकिरी हो रही है। अपने ही पार्टी के कार्यक्रम में दुर्व्यवहार का शिकार होना भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए महिला मोर्चा कार्य करती है लेकिन जनपद के महिला मोर्चा की मुखिया के साथ पुलिस कप्तान का दुर्व्यवहार किसी बड़े आंदोलन को जन्म दे सकता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने