जिले के 68 प्राविधिक सहायकों को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र 

बहराइच 22 अक्टूबर। निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उ.प्र. अधीनस्थ कृषक सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा नव चयनित प्रदेश के 1863 प्राविधिक सहायकों को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि लोक भवन लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी व बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के साथ जनपद बहराइच के लिए नियुक्त किये गये 68 प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति-पत्र का वितरण किया गया।  
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक टी.पी. शाही ने बताया कि जनपद के लिए नवनियुक्त 68 प्राविधिक सहायकों के आ जाने से जिले में अब प्राविधिक सहायकों की संख्या 130 हो गयी है। जिससे न्याय पंचायत स्तर पर कृषकों को नवीन तकनीकी की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ भी किसानों को आसानी के साथ मिल सकेगा। 



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।
                       

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने