*(जालौन)*                    *शराब समेत दो लोगों को दबोचा*                                               ।। 
जालौन। कोतवाली पुलिस ने 42 क्वार्टर सहित दो व्यक्तियों को पकड़ा है। शनिवार की रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि चुंगी नंबर 4 के पास दो संदिग्ध व्यक्ति कोई नशीला पदार्थ लेकर जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चरणदास निवासी पुरानीहाट व सरफराज निवासी भवानीराम को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 42 क्वार्टर देसी शराब बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।


हिंदी संवाद न्यूज़ जालौन।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने