सार

16 वर्ग फीट के करीब 18 से 19 हजार पत्थर अयोध्या भेजने का काम प्रारंभ हो गया है। सोमवार को इसकी पहली खेप रवाना हुई। चार फीट लंबाई दो फीट चौड़ाई तथा दो फीट ऊंचाई के आकार के पत्थर तराशे गए हैं।

विस्तार

अयोध्या में निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर में मिर्जापुर जिले के अहरौरा के गुलाबी पत्थरों का प्रयोग किया जाना है। सोमवार को इसकी पहली खेप अयोध्या रवाना की गई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ट्रक को हरी झंडी दिखाई। डीएम ने बताया कि मंदिर निर्माण समिति ने चुनार में पत्थर का काम करने वाली एलएनटी कंपनी को पत्थर आपूर्ति की जिम्मेदारी दी है।


उन्होंने बताया कि 16 वर्ग फीट के करीब 18 से 19 हजार पत्थर अयोध्या भेजने का काम प्रारंभ हो गया है। सोमवार को इसकी पहली खेप रवाना हुई। चार फीट लंबाई दो फीट चौड़ाई तथा दो फीट ऊंचाई के आकार के पत्थर तराशे गए हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में लग रहे इन पत्थरों से यहां के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। सात से आठ माह में आर्डर के समस्त पत्थरों की आपूर्ति कर दी जाएगी।


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद भगवान श्रीराम व भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शिला पूजन किया। एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर बृजेश सिंह ने डीएम को अंगवस्त्रम व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर तहसीलदार चुनार अरुण कुमार गिरी, ओम प्रकाश सिंह, छोटन सिंह, गोपाल दास गुप्ता, अभिनव सिंह, चंदन श्रीवास्तव, विशाल सिंह, मनोज सोमपुरी, अर्जुन सिंह उपस्थित रहे तथा फणींद्र श्रीवास्तव के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।नींव के उपयोग में लाए जाएंगे गुलाबी बलुआ पत्थर
चुनार तथा अहरौरा के गुलाबी बलुआ पत्थरों का उपयोग श्री राम मंदिर की नींव में किया जाएगा। चार फीट लंबे, दो फीट चौड़े और दो फीट ऊंचे पत्थरों की आपूर्ति की जानी है।




Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने