अंबेडकर नगर÷ भारतीय राजनीति को नई दिशा देकर देश और देश की जनता के उत्तरोत्तर विकास और समृद्धि में सहायक बिंदुओं पर कार्य करते हुए देश के प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करना भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र धर्म समझते हैं।
     उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
        भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि भाजपा महामानव पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के दर्शन का अनुसरण करते हुए देश और समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए शतत प्रयास करती रहती है।
       उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों,गरीबों,लघु व्यवसाई,पिछड़ों और वंचितों के लिए कार्य कर रही है। भाजपा बिना भेद भाव किए सभी वर्गों के लिए कार्य करने वाली देश की पहली सरकार है।पूर्ववर्ती सरकारें भेद भाव पूर्ण कार्य करते हुए जाति विशेष की उत्थान के लिए कार्य कर देश की समृद्धि में बाधा पहुंचा कर देश को क्षति पहुंचाते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान में बाधा पहुंचाने का कार्य किया है।
      समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में भाजपा कार्यकर्ताओं के जिला पंचायत अध्यक्ष,ब्लॉक प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ही देश और समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अपने सुख दुःख की चिंता किए बिना समाज में निरंतर कार्य कर रहे हैं जिसकी वजह से भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होने वाला है जो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कुशल कार्यशैली के कारण ही संभव हो सकेगा।
          भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,निर्मला सिंह,अनिल कुमार वर्मा उर्फ मौसम,गौरव सिंह,जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया,अमरेंद्र पाल,उर्मिला सिंह का स्वागत माला,स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।अभिनंदन के उपरान्त भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र और क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा ने जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी और अध्यक्ष गण की बैठक कर संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
      सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा,क्षेत्रीय मंत्री मानेंद्र पाण्डे,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,कपिल देव वर्मा,रमाशंकर सिंह,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,श्याम बाबू गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,चंद्र प्रकाश वर्मा,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,रफत एजाज़,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,शिव पूजन राजभर,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,जिला सोशल मीडिया संयोजक शास्वत मिश्र,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास मोदनवाल,सह मीडिया प्रभारी बजरंगी पाठक,भाजपा नेता के के मिश्र,आदित्य शुक्ल,रणजीत वर्मा,राम बक्श सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,अमित पाण्डेय,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,आदर्श चौधरी,आनन्द बहल,कपिल देव तिवारी,रूद्र प्रसाद उपाध्याय,धरमवीर मिश्र,उपमा पाण्डेय,डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी,सुधांशु त्रिपाठी,अनंत राम मिश्र, नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, अमर नाथ सिंह,अतुल मिश्र,अतुल वर्मा,आईटी संयोजक दीपक तिवारी,मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,मनोज मौर्य,संजीव मिश्र,सुनील गुप्ता,अमरजीत मौर्य,सदा राम वर्मा,सुभाष वर्मा,आनंद श्रीवास्तव,महेंद्र प्रताप वर्मा,रणंजय सिंह,रवि सिंह चौहान,अनुराग जायसवाल,दिनेश चौधरी,विशाल त्रिपाठी, सुरेश गुप्ता,भरत शुक्ल,कमलेश मौर्य,जावेद मलिक,विवेक पाण्डेय,अभिषेक सिंह सिंटू उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने