अंबेडकर नगर÷ सम्मान से समाज में स्थापित होने का गौरव हर किसी को नहीं मिल पाता है। सम्मान प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से समाज सेवा कार्य करना चाहिए।
       उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के भियांव ब्लाक परिसर में आयोजित बी डी सी सदस्य और ग्राम प्रधान गण को सम्मानित करने के उपरान्त सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
       भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश की सरकार ग्राम प्रधान सहित सभी स्तर के जनप्रतिनिधि गण के मान और सम्मान के लिए सदैव सजग रहती है।उन्होंने समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधि गण को विश्वास दिलाया कि भाजपा उनके अधिकारों और सम्मान के लिए किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतेगी।जहां भी समाज में पार्टी की आवश्यकता होगी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित मिलेंगे।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार और योगी जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिल कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की गति को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।
       भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को विकास खण्ड टांडा के सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा विधायक संजू देवी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पंचायतों की अधिकार और पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया है।भाजपा सरकार में ग्रामीण इलाकों की विकास की गति को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाया है। केंद और प्रदेश की भाजपा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दे रही है।भाजपा की सरकार ग्रामीण क्षेत्र की विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है।टांडा विकास खण्ड के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा उर्फ साधू वर्मा,कटेहरी विधान सभा पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,आदित्य शुक्ल,मण्डल अध्यक्ष दान बहादुर यादव, आनन्द श्रीवास्तव,अमरजीत मौर्य,राम सूरत मौर्य,भंवर सिंह चौहान शामिल रहे।
          भाजपा जिला अध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने विकास खण्ड रामनगर में विधायक अनीता कमल,टांडा में विधायक संजू देवी,जलालपुर में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव को मुख्य अतिथि के रूप में जिम्मेदारी सौंपी थी।
          भाजपा प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को टांडा विकास खण्ड में मनोज मिश्र,भियांव में संजीव सिंह और अनन्त राम मिश्र,राम नगर में आनन्द जायसवाल और इंद्रेश निषाद,जलालपुर में अशोक उपाध्याय के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
         उपरोक्त कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, उमाकांत तिवारी,दीपक शुक्ल, राजमणि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने