*डॉक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ*

*अयोध्या।*

दुष्कर्म से सम्बन्धित एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। थाना रौनाही प्र0नि0 राम किशन राना के कुशल नेतृत्व में व उ0नि0 श्री शमशाद अली मय हमराह का0 सौरभ सिंह के देखभाल क्षेत्र, तलाश अपराधी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन तथा रोकथाम जुर्म जरायम में रवाना होकर सुचित्तागंज बाजार में मामूर था। मुखबिर सूचना पर बालाजी इलेक्ट्रानिक्स दुकान सुचित्तागंज बाजार से अभियुक्त विजय बहादुर पुत्र रघुवर निवासी ग्राम अमौना थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या, हालपता पण्डितपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 325/2021 धारा 376, 504, 506 भा.द.वि. का मुकदमा पंजीकृत है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने