जौनपुर: जाम के झाम से त्रस्त लोगों के लिए खुशखबरी है। शहर में गोमती नदी पर शास्त्री पुल के समानांतर एक और दो लेन का पुल बनाए जाने की केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। आवास विकास व शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस बात का अनुरोध किया था।

राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने कहा था कि आजमगढ़ से जौनपुर होकर प्रयागराज हाईवे (पकड़ी चौराहे तक) को फोरलेन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करा रहा है। जौनपुर शहर में गोमती नदी पर बना शास्त्री पुल मात्र दो लेन का है। इससे इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पूर्ण रूप से जनता को नहीं मिलेगा। शहर में जाम की स्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में गोमती नदी पर बने दो लेन पुल के पास दो लेन पुल का अलग से निर्माण कर आना अति आवश्यक है। उक्त पत्र को ²ष्टिगत रखते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का 23 जुलाई 2021 को एक पत्र राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को मिला। इसमें उन्होंने कहा है कि प्रकरण की जांच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कराने के पश्चात आपको अवगत कराना चाहूंगा कि गोमती नदी पर अलग से दो लेन का पुल बनाने बनाए जाने की आवश्यकता है। अत: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण गोमती नदी पर अलग से शास्त्री पुल के समानांतर दो लेन पुल बनाए जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने