उत्तर प्रदेश में भय और  आतंक का माहोल व्याप्त कुंवर आलोक राठौर पूर्व जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानो नौजवानों  मज़दूरों की विरोधी सरकार है। 

यह बात समाजवादी पार्टी के आलोक राठौर ने कही । 
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार किसानो  की विरोधी सरकार है । किसानो के साथ अन्याय कर रही है और किसानो की सिंचाई की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है 
जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे उत्तर प्रदेश का किसान परेशान है 
नौजवान परेशान है व्यापारी परेशान है। 
माताओं बहनो की कोई इज्जत नहीं रह गयी है। 
हाल ही में सम्पन्न हो गए
 पंचायत चुनाव में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है
 क़ानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। भाजपा की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।
सपा नेता आलोक राठौर ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा
की भाजपा के गुंडे कार्यकर्ता खुलेआम गुंडागर्दी करते नज़र आ रहे है 
जिस तरीक़े से उन्होंने ब्लॉक प्रमुख चुनाव एवं ज़िला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में गुंडागर्दी की है निवाई  एवं आतंक का माहोल बनाया है
 उत्तर प्रदेश की जनता सब देख और समझ रही है 
जिसका जवाब आने वाले विधान सभा २०२२ में भाजपा को ज़रूर देगी 
आलोक राठौर ने कहा  कि भाजपा के पास कोई विकास का मुद्दा नहीं है । वह केवल धर्म जाति के नाम पर  चुनाव लड़ना जानती है
आज सबसे बदहाल स्थिति किसानों की है  
घोर अन्याय हो रहा है सही कहा जाए तो किसानो को बर्बाद किया जा रहा है  
आलोक राठौर ने कार्यकर्ता से कहा  कि वह पूरी तरह से लामबंद  हो जाएं और मिशन 2022 को पूरी तरह सफल बनाने में अभी से जुट जाएं एक एक बूथ पर एक एक युवा अपनी मेहनत और लगन से सपा को सरकार बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दें ,,,,,,

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने