आगरा,राजकुमार गुप्ता | कोरोना संकट काल में जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य एवं आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार डीजल, पेट्रोल तथा घरेलू गैस की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पादन शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर देश की जनता को लूटने का काम कर रही है। देश की जनता के साथ धोखा देने का काम किया जा रहा हैं। जनता इसका हिसाब आने वाले चुनावों में भाजपा को हराकर पूरा करेगी। ये कोंग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह का कहना हैं।

इस संदर्भ में राष्ट्रीय नेता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ,आल इंडिया कांग्रेस कमिटी के उत्तरप्रदेश के पर्यवेक्षक, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और सुप्रीमकोर्ट के मशहूर वकील संजीव कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र में भाजपा सरकार ने पिछले 33 दिनों में डीजल की कीमत ₹8 प्रति लीटर तथा पेट्रोल की कीमत में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर देश की जनता के साथ धोखा किया है मई 2014 में जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी। तब पेट्रोल पर उत्पाद कर ₹9 20 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल पर ₹3 46 पैसे प्रति लीटर था पिछले 7 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद कर ₹32 90 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल पर ₹31 80 पैसा प्रति लीटर कर देश की जनता के साथ धोखा देने का काम किया जनता इसका हिसाब आने वाले चुनावों में भाजपा को हराकर पूरा करेगी। आज से 7 साल पहले मई 2014 में घरेलू गैस की कीमत ₹410 प्रति सिलेंडर हुआ करती थी लेकिन वर्तमान में भाजपा सरकार ने बढ़ाकर घरेलू गैस की कीमत ₹864 प्रति सिलेंडर कर दी है,जो दोगुने से भी अधिक है। इसके साथ ही भाजपा सरकार ने घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर और मूल्यवृद्धि कर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। मई 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल थी। तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल की कीमत ₹70 प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत ₹56 प्रति लीटर हुआ करती थी। आज जून 2021 में कच्चे तेल की कीमत घटकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में 60 डॉलर प्रति बैरल है तब भाजपा सरकार में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत ₹90 प्रति लीटर से भी अधिक हो गई है। पिछले कई महीनों से डीजल पेट्रोल तथा घरेलू गैस की कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों को असीम पीड़ा एवं परेशानियां दी हैं। जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य एवं आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार डीजल, पेट्रोल तथा घरेलू गैस की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पादन शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर देश की जनता को लूटने का काम कर रही है।

श्री सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश मे महिला मुख्यमंत्री बनेंगी तभी महिला के मान सम्मान और इज्ज़त की रक्षा होगी। कांग्रेस महसचिव् प्रियंका गाँधी उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगीं। कॉंग्रेस ने इससे पहले भी कई ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। वहीं, गोविन्द बल्लभ पंत, सम्मपूणानंद जी, श्रीमती सुचीत्रा कृपलाणी, हेमवती नंदन बहुगुणा, नारायण दत्त तिवारी,कमलापति त्रीपाठी आदि भी कांग्रेस के उत्तरप्रदेश के बाह्मण मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल है। प्रियंका गाँधी मे आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गाँधी जी के सारे गुण हैं। प्रियंका गाँधी उत्तरप्रदेश ने काफी कार्य की हैं और अभी लगातार सभी जिलों का कार्य कांग्रेस पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह साथी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विशेष जनसम्पर्क अभियान कर रहे है। युपी में महिलाओं के प्रति गंभीर अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। ऋतू सिंह और कई महिलाओं का मान भंग और मार पिटाई की घटनाएं सामने आई हैं। सीएम योगी ने उत्तरप्रदेश को महिला के प्रति होते अपराध को कण्ट्रोल नहीं कर पा रहें हैं। सिर्फ राजनितिक रंजिश मे ठोको निति अपनाकर पूरे उत्तरप्रदेश को बर्बाद कर दिया हैं। किसानों की समस्या काफी गंभीर है। किसान कई महीनों से आंदोलन कर रहे है।उत्तरप्रदेश बॉर्डर,हरयाणा बॉर्डर पर पूरे देश के किसान अपने जायज माँगों को लेकर धरने पर हैं लेकिन ये निक्कमी सरकार कुछ नहीं कर रही हैं। कई किसान इस आंदोलन को करते हुए शहीद हो गए लेकिन निक्कमी और जुमलेबाज सरकार ने किसानों कि समस्या का अबतक समाधान नहीं किया हैं। कांग्रेस नेता व् पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी ने किसानों और जवानो को काफी हक़ दिए लेकिन बीजेपी कि भ्रस्टाचारी जुमलेबाज सरकार अदानी के हाथों कि कठपुतली बनी हुई है। खेती और किसान देश की आत्मा है। किसान व् कृषी कानूनों में कई खामियाँ हैं जो संविधानिक नहींं है। इस लिए कार्य संगत नहीं है। अब प्रियंका गाँधी ही उत्तरप्रदेश को विकसित करेंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने