अनुरागी ने नावली माता पर मथ्था टेका
   
जिला जलौन
जिला पंचायत अध्यक्ष  बनने के बाद आज पहली बार रेंढ़र क्षेत्र में आये डा0घनश्याम  अनुरागी ने लोगों से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। और उन्हें जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।सर्बप्रथम उन्होंने स्कन्द माता मंदिर नावली में पहुंचकर मां का पूजन अर्चन कर उनके चरणों में माथा टेका। तत्पश्चात ग्राम प्रधान नावली संतराम राठौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके पश्चात कुसमरा में प्रधान प्रतिनिधि अंकित राजावत द्वारा स्वागत किया गया। बड़े आयोजन के रूप में जे एन पाण्डेय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेश पाण्डेय द्वारा रेंढर में स्वागत किया गया।स्वागत के इसी क्रम में कुठौंदा में डा0राममुरारी चिरवारिया एवं सहयोगियों द्वारा छोटी माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी जगह स्वागत के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी ।जो कार्यकर्ताओं में नया जोश भर गयी। उनके साथ चल रहे आशू निरंजन , महेश सिंह पतराही , चिंतामणि ब्लाक प्रमुख माधौगढ़, अमित बादल मंडल अध्यक्ष नदीगांव , राजेश पाण्डेय रेंढर , अनिल उपरीम , पप्पू दीक्षित,सन्तोष शर्मा कुठोंदा,दद्दा हसूपुरा, भुजगेन्द्र सिंह राजावत प्रधान प्रतिनिधि कुर्रा  आदि लोगों ने भी सभी क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


अनिल कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने