अंबेडकर नगर ÷ प्रभु की इच्छा के आगे सभी को नतमस्तक होना ही पड़ता है।जन्म और मृत्यु कटु सत्य है।आज हमने पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी जी के रूप में अपना अभिभावक और कुशल नेतृत्वकर्ता खो दिया है।पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी जी के स्थान की पूर्ति कोई नही कर सकता है।पार्टी के साथ साथ हम सब की व्यक्तिगत क्षति हुई है।
      उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी जी के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि शरद जी हम सबके प्रेरणास्रोत की भूमिका में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
     भाजपा जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला प्रभारी जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी जी के निधन से भाजपा की पूर्वांचल के लोक प्रिय और जन नेता को खो कर जो पार्टी और पूर्वांचल की हुई है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शरद त्रिपाठी जी विलक्षण प्रतिभा के धनी,महान विचारक और कर्मठ नेता थे।
    पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने शरद त्रिपाठी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शरद त्रिपाठी जी महान व्यक्तित्व के धनी जननेता थे।उनके जन सामान्य के लिए किए गए कार्यों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
       श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह ने कहा कि शरद जी अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
        श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने कहा कि शरद त्रिपाठी जी का सभी के प्रति सम्मान और सरलता से मिलकर अपना बनाने की कला का कोई विकल्प नहीं है उनके जनता के प्रति समर्पित होकर कार्य करने और जन नेता की क्षवि को कभी नहीं भूला जा सकता है।शोक सभा का संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया।
     श्रद्धांजिल सभा को विधायक संजू देवी,अनीता कमल,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व प्रत्याशी राजेश सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़,मनोज मिश्र,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री दीपक तिवारी,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,आईटी संयोजक मनीष मिश्र ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने