समाजवादी पार्टी के विधानसभा बलहा व्यापार सभा के तहसील अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पार्टी  कार्यकर्ताओं  ने शनिवार को मोतीपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

 समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के विधानसभा अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने शनिवार  को मोतीपुर  तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। लोगों से मुलाकात कर समस्‍याओं की जानकारी ली। आरोप लगाया कि, सरकार बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनहीन है, साथ ही राहत बचाव कार्य में तेजी लाने और नावों की संख्‍या बढ़ाने की मांग की। कुछ दिन पहले भी बाढ़ आई थी लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया जिसके कारण चहलवा, बड़खड़िया, जंगल गुलरिहा, सुजौली के कई गांवों के किसानों को नुकसान हुआ

 
यहां तक कि, लोग दो वक्‍त की रोटी के लिए मोहताज है। मवेशियों के चारे की समस्या विकराल हो गई है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में न तो दवाओं की व्यवस्था है और न तो दवाओं का छिड़काव ही हो रहा है ,जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है।

 

सपा व्यापार सभा के विधानसभा अध्यक्ष   ने बाढ़ पीड़ितों के प्रति प्रशासन और सरकार की संवेदनहीनता पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में किसान, गरीब बाढ़ से तबाह हो रहे हैं 

 

अशोक  यादव ने प्रशासन की बाढ़ पीड़ितों के प्रति उदासीनता और लापरवाही की घोर निन्दा करते हुए कहा कि, अविलंब बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू हों। उन्होंने सरकार से मांग किया कि बाढ़ से जान गंवाने वालों को मदद दी जाय, खाद्य सामग्री, दवाओं,पालीथीन,कीटनाशक  आदि उपलब्‍ध कराया जाय।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने