NCR News:दिल्ली में रात के वक्त लड़कियां सुरक्षित नहीं है। यह बात एक बार फिर साबित हो गई। हौज खास विलेज में कुछ मनचलों ने नार्थ ईस्ट की लड़कियों को छेडने लगे, जिसके बाद बवाल हो गया। उन लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मोबाइल से उन युवकों की विडियो भी बना ली, जिसके बाद वे माफी मांगने लगे। खुद को फंसता देख सभी युवक वहां से निकल गए।सोशल मीडिया पर लड़कियों ने बनाए गए वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद महिला आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। वायरल वीडियो करीब दस दस मिनट का है, जिसमें उन्होंने अपनी आपबीती बयान की। लड़कियों का कहना है जब वो रात में हौज़ खास में खड़ी थीं तो लड़कों के इस ग्रुप ने उन्हें रोका और उनसे पूछा की तुम्हारा रेट कितना है।इस बात से गुस्से में आई लड़कियों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद लड़के वीडियो में माफी मांगते नजर आए। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज कार्रवाई करने की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति पालीवाल का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है। नार्थ ईस्ट राज्यों की लड़कियों के साथ हुई इस घटना को देखकर उन्हें बेहद बुरा लगा और गुस्सा भी आया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने