*उप जिलाधिकारी महसी ने कोविड-19 से मृतक के परिजनों को घर जाकर सौंपी खतौनी*



बहराइच। तहसील महसी क्षेत्र के अंतर्गत जगलाल पुत्र मालती प्रसाद जो ग्राम पंचायत मुरौवा के रहने वाले थे मुरौवा गांव घाघरा में समाहित हो जाने पर राजस्व ग्राम फतेहपुरवा में गाटा संख्या 604 का रकबा0.079 हे. जमीन कुछ वर्ष पहले खरीद लिया था, जगलाल की मृत्यु कोरोनावायरस से दिनांक 15/05/ 2021 को हो गई थी। जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 से मृतक हुए कृषकों की विरासत दर्ज करने हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में क्षेत्रीय लेखपाल शिव प्रकाश पांडे ने उनके वारिसों के नाम वरासत दर्ज करते हुए स्वयं उपजिलाधिकारी महसी एस. एन. त्रिपाठी, तहसीलदार महसी राजेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार महसी विपुल कुमार सिंह के द्वारा मृतक जगलाल पुत्र मालती प्रसाद के पांच परिजनों को खतौनी की प्रति उनके दरवाजे पर जाकर सौंपी तहसीलदार महसी द्वारा यह बताया गया कि कोविड-19 से मृत्यु हुए व्यक्तियों की सूची में दो ऐसे कृषक थे जिनकी वरासत की कार्यवाही पूर्ण कराकर खतौनी की प्रति उनके वारिसानों को घर जाकर उपलब्ध करा दी गई है।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने