गुण्डा एक्ट के तहत 06 अपराधी हुए जिला बदर 

बहराइच 24 जुलाई। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा 06 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। 
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना मोतीपुर के ग्राम गौड़रिया निवासी कादिल पुत्र मुनौव्वर व अनवर पुत्र जाफर, थाना हरदी के पूरेहिन्दू सिंह निवासी इसहाक पुत्र हसन व बाउर उर्फ कैश मोहम्मद पुत्र इसहाक एवं पिपरी मोहन निवासी भूरे उर्फ फिरोज पुत्र जाकिर तथा थाना रूपईडीहा के पंडितपुरवा जमुनहा बाबागंज निवासी कमलाकान्त पाठक पुत्र रामसागर पाठक को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
                                     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने