*प्रेसनोट*

**डाक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ*

*नौ पत्रकारों के 'लेखनी सम्मान' से सम्मानित होने पर जिलाध्यक्ष ने जताई खुशी*

*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने जिले के नौ पत्रकारों को किया सम्मानित।*

*अयोध्या।*

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा अयोध्या जिले के नौ पत्रकारों को 'लेखनी सम्मान' से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वालों में मिल्कीपुर तहसील के चार पत्रकारों को लेखनी सम्मान दिया गया है। इसके अलावा जिले के विभिन्न तहसीलों के पांच पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। जिनमें भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मिल्कीपुर तहसील अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी, तहसील उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, देवराज मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, बीकापुर तहसील अध्यक्ष के.के. शुक्ला, पुष्पेन्द्र मिश्रा, सोहावल तहसील अध्यक्ष राम सुरेश सिंह 'बाबा' व रुदौली तहसील अध्यक्ष राकेश यादव तथा मसौधा क्षेत्र के पत्रकार राकेश मिश्रा को सम्मानित किया गया है। अयोध्या जिले के पत्रकारों ने अपने साथियों को सम्मानित किए जाने पर खुशी व्यक्त की है और इसके लिए राष्ट्रीय एवं प्रांतीय संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है। अपनी लेखनी से सामाजिक राजनीतिक व अन्य प्रकार की समसामयिक गतिविधियों को जागृत करने वाले पत्रकारों के सम्मान पर क्षेत्र के लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है। अयोध्या जिले के पत्रकारों के सम्मानित होने पर संगठन के अयोध्या जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने सभी सम्मानित होनेवाले पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए महासंघ की राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रान्तीय कार्यकारिणी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने