अंबेडकर नगर ÷ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क भाजपा सरकार और भारतीय जनता पार्टी ने कार्ययोजना बनाकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को एक एक चिकित्सालय को गोद लेकर उसकी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनता के सुविधा की दृष्टि से चाक चौबंद करने का आवाहन किया है।
        प्रदेश भाजपा सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर एवम भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के आवाहन तथा अभियान के जिला संयोजक/जिला मंत्री दीपक तिवारीके संयोजन में तत्काल अमल करते हुए विधान सभा क्षेत्र टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा,आलापुर विधायक अनीता कमल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज,भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्र्यंबक तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीटी, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने संयुक्त चिकिसालय अकबरपुर,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी/भाजपा जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी,पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर को गोद लेकर चिकित्सा संस्थानों की चिकित्सीय व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
       सरकार और संगठन के निर्देशानुसार जनपद के जनप्रतिनिधियों और नेताओं द्वारा चिकित्सालयों को आगे बढ़ कर गोद लेने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा के जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने जनमानस को बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था दिलाने के उद्देश्य से चिकित्सा संस्थानों को गोद लेकर उसकी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का बीड़ा उठाया है।
        भाजपा जिला मंत्री/ अभियान जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया है कि अभी जनपद के और चिकित्सीय संस्थानों को भाजपा नेता गोद लेकर उसकी व्यवस्था को अच्छे ढंग से संचालित करने में सहयोग करेंगे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने