सांगीपुर थाना क्षेत्र के पूरब देउम गांव निवासी विनय चंद्र शुक्ल (सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी) गांव के पास किसान गोशाला आश्रम पे सो रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। फायरिंग की आवाज और विनय चंद्र की चीख सुनकर गांव वाले आ गए। हमलावर भाग गए थे। विनय चंद्र घायल हुए थे मगर गनीतम रही कि उनके केवल हाथ व कमर पर छर्रे धंसने से चोट पहुंची थी। परिवार के लोगों ने उनकी मरहम पट्टी कराई। खबर पाकर सांगीपुर थाने की पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। कोई भी हमलावरों के बारे में नहीं बता सका। ऐसे में यह रहस्य बना है कि पूर्व डिप्टी एसपी पर फायर किसने और क्यों किया। प्रतापगढ़ में इधर गोल मारने की कई घटनाएं हो चुकी हैं जिससे पुलिस भी परेशान है। गोली मारकर कत्ल तथा लूट की कई वारदातों से प्रतापगढ़ पिछले कई रोज से सुर्खियों में बना हुआ है। उदासीनता की वजह से पिछले दिनों  जेठवारा के थानेदार और एक दरोगा को आइजी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया था और कई और थानेदार निशाने पर हैं। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने