विश्व रिकॉर्ड बनाने पर ब्रज के लाल का किया जाएगा भव्य स्वागत डॉ मनोज मोहन शास्त्रीमथुरा || मथुरा वृन्दावन भारत के सबसे पहले गाँव थाँग से कन्याकुमारी तक की रक्तदान, पर्यावरण एवं जल-संरक्षण जागरण के उद्देश्य से पैदल यात्रा कर विश्व रिकार्ड की कोशिश करने वाले ब्रज के लाल अवधेश का मथुरा वृन्दावन आगमन पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश व डॉ. मनोज मोहन शास्त्री फ़ाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में श्रीनाथ धाम के सभागार में उत्तरीय एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष एवं ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संरक्षक अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि यह ब्रज भूमि के लिए भी गौरव की बात है किसी ब्रजवासी ने यह पहल की है; श्रीजी से प्रार्थना है कि ये विश्व की उपलब्धि लेकर आएँ तो पुनः ब्रज में इस ब्रजवासी का सम्मान होगा।
राधेश्याम भगत ने साथ आए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।
इस अवसर पर मुकुल भारद्वाज, विनय पाठक, सागर तिवारी, प्रद्युन्म, अक्षय पांडेय, सूरज चौबे, आदित्य ब्रजवासी एवं विष्णु आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने