अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार के दमनकारी नीतियों के परिणाम स्वरूप घोषित किए गए आपात काल में सरकार ने छात्रों,राजनीतिक नेताओं,संघ कार्यकर्ताओं को ढूंढ ढूंढ कर जेलों में डाल कर यातनाएं दी गई थी।रात रात में घरों पर छापे डाले गए थे पूरे देश में भय का माहौल बना दिया गया था।
      उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आपात काल के दौरान जेल यात्रा कर चुके लोक तंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम के सम्बंध में हुए वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री और लोक तंत्र सेनानी अनिल तिवारी ने व्यक्त किया।
    उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को कांग्रेस पार्टी की प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व में चल रही तत्कालीन केंद्र सरकार ने अपने मनमाने कार्यों के विरूद्ध उठ रहे विरोध स्वरूप समाज और राजनैतिक दलों के सरकार विरोधी आन्दोलन को दबाने के उद्देश्य से आपात काल लगाया गया था।पूर्व मंत्री श्री अनिल तिवारी ने कहा कि गुजरात के एक छात्रावास में खाने के मूल्य को बढ़ाए जाने को लेकर छात्रों द्वारा बड़ा आंदोलन चलाया गया जिसका परिणाम रहा कि दाम वापस लेना पड़ा।उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनैतिक दलों के लोगों द्वारा चारो तरफ से आपात काल और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीतियों के विरूद्ध चलाए गए आंदोलनों का परिणाम रहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार को आपात काल समाप्त कर लोक तंत्र की बहाली के लिए चुनाव कराना पड़ा।
           वर्चुअल बैठक के मुख्य वक्ता किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोकतन्त्र सेनानी राम प्रकाश यादव ने कहा कि आपात काल जिस दिन लागू किया गया था वह दिन देश के लिए काला धब्बा था।उन्होंने कहा कि देश भक्त सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और राजनैतिक दलों के कार्य कर्ताओं और नेताओं को ढूंढ ढूंढ कर जेल में डाल कर यातना दिया जाना अविस्मरणीय है। उस समय को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आपातकाल लागू होने के बाद विद्यार्थियों और नेताओं को जेल में बंद कर अमानवीय व्यवहार किया जाना लोक तंत्र के लिए बहुत ही खतरनाक स्थिति को दर्शाता है।
       वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र और देश की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है।भाजपा सरकार देश की सीमाओं और देश सेवा के साथ साथ जनहित के सभी कार्यों को गति प्रदान करते हुए देश तथा देश वासियों के हितों की रक्षा करने में पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है।डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने वर्चुअल बैठक में शामिल मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
      वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री रमापति मौर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,चंद्र प्रकाश वर्मा,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,संतोष कुशवाहा,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, भाजपा नेता विनोद सिंह,मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,मनीष मिश्र, जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया,अभिमन्यु अग्रहरि,राम बक्श सिंह,शिव पूजन वर्मा, सुरेंद्र पाठक,योगेन्द्र निषाद,शास्वत मिश्र,प्रहलाद वर्मा,श्याम सुन्दर वर्मा,सदा राम वर्मा,रणंजय सिंह,अमन तिवारी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने