भाजपा के प्रदेश महामंत्री, संगठन सुनील बंसल ने कहा कि सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर जीत पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए संगठन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना होगा। सामूहिक प्रयासों के अच्छे नतीजे आएंगे। सभी को हर ब्लाक में जीत के लिए रणनीति बनाने की आवश्यकता है। वह बुधवार को रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर काशी के क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।सुनील बंसल ने पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नब्ज टटोली। जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से सरकार के कार्यों के बारे में फीडबैक भी लिया। संगठन महामंत्री ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 12 जुलाई तक प्रस्तावित है। इसकी घोषणा भी एक-दो दिन में हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि निर्णय ठीक होगा तो परिणाम अच्छे आएंगे।

लोगों के मन मस्तिष्क पर छा जाएं योगी सरकार के काम

संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों के बल पर लड़ेगी। कार्यकर्ता उपलब्धियां गिनाकर लोगों से समर्थन मांगेंगे तो निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम आएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रयास से केंद्र सरकार के कार्य जनता की जुबान पर हैं। अब हमारा प्रयास होना चाहिए कि योगी सरकार के कार्य जनता के मन मस्तिष्क पर छा जाएं। कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंच बनाएं

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने