दलीपुर गांव के मजरा मालीपुर गांव की है। यहां घनश्याम भारतीय की बेटी ममता का गुरूवार को विवाह था। दोपहर में बरात की विदाई के बाद कुछ लोग डीजे गोरेलाल, मानिकचंद्र, महेद्र यादव नाच रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी संतोष भारतीय का दामाद विजय कुमार अपने भाई अरविंद और गोविंद के साथ आया था। बताते हैं कि तभी विजय की बाइक का प्लग गायब हो गया। प्लग की जगह पर चीनी डाल दिया गया। विजय ने इस बारे में पूछा तो डीजे के गानों पर नाच रहे लोग हंसने और उल्टा-सीधा बोलने लगे। कहासुनी होने पर डांस कर रहे लोगों पर विजय और उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। अरविंद ने हलवाई से चाकू छीनकर उससे लोगों पर वार किए। चाकू से हमले में गोरेलाल, मानिकचंद, महेंद्र यादव जख्मी हो गए। चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर बहरिया थाने की पुलिस के साथ सीओ भी पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। फिर चाकू मारने के आरोपित अरविंद कुमार, विजय कुमार, गोविंद कुमार, अंकुर और कन्हैयालाल को पकड़ लिया गया। उन सभी को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत के आधार पर पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस लिखा जा रहा है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने