*अज्ञात कारणों से लगी आग,ग्रामीणों की गृहस्थी जलकर हुई राख*                                                                    (अग्निकांड में एक बाइक समेत भारी नुकसान, मंगलवार देर रात्रि की है घटना।)
 
 *कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा।* स्थानीय तहसील क्षेत्र के कटरा बाजार थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत असरना पूरे महीपत पुरवा गांव में मंगलवार की देर रात्रि में अज्ञात कारणों से आग लग जाने के कारण ग्रामीणों में हाहाकार मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग की लपटों ने रौद्र रूप ले लिया। आग बुझाते हुए बचाते बचाते दो घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कटराबाजार अंतर्गत ग्राम पँचायत असरना पूरे महीपत पुरवा में बीती रात्रिं करीब ग्यारह बजे के बाद अचानक आग लग गयी औऱ देखते ही देखते आग की लपटें इतनी तेज हो गयीं कि लोग कुछ कर नहीं पाये। आग लगने से सत्यनारायन यादव पुत्र सुंदर यादव, शेरबहादुर पुत्र सुंदर यादव तथा जगपाल यादव पुत्र नन्दे यादव का काफी नुकसान हुआ। ग्रामीणों द्वारा इंजन और पाइप की सहायता से बढ़ रही आग की लपटों पर पानी डालकर जैसे तैसे काबू पाया गया। रात्रि में घर मे सो रहे बच्चों व महिलाओं को ग्रामीणों द्वारा बड़ी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं जानवरों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन तीनों घरों का सभी घरेलू सामान जल कर राख हो गया तथा एक मोटर साइकिल,एक साइकिल,घर में रखा अनाज, कपड़े एवं अन्य सामान भी पूरी तरह से जल गये। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया लेकिन रास्ता भटकने के चलते वह मौके पर नही पहुँच सका। पीआरबी 112 एवं कटरा पुलिस मौके पर पहुँच गयी थी।


हिंदी संवाद न्यूज़ उत्तर प्रदेश

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने