जलालपुर अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश कस्बा जलालपुर निवासी लोकतंत्र सेनानी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव का पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं नगर वासियों के द्वारा समारोह पूर्वक सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में शॉल भेंट कर मालाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर आपातकालीन के दौरान देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल के दौरान 25 जून 1975 को लगे आपातकाल के समय भारतीय जनसंघ और संघ तथा विद्यार्थियों को उस शासनकाल के दौरान जो यातनाएं दी गई उस पर विस्तार से प्रकाश डाला भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में हुए इस समारोह को संबोधित करते हुए लोकतंत्र सेनानी और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में 15 अगस्त 1975 को रात्रि में सोते समय गिरफ्तार किया गया जिसमें हमारे साथ साथ कामरेड स्वर्गीय पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सिंह. लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय मार्कंडेय वर्मा. वर्तमान सांसद लल्लू सिंह अयोध्या. पूर्व मंत्री अनिल तिवारी अयोध्या अवधेश प्रसाद. गोपीनाथ बर्मा. हीरालाल गुप्ता. तेज प्रकाश जायसवाल. को कई फर्जी धाराएं लगाकर. जेल में डाल कर उस शासनकाल के दौरान गंभीर यातनाएं दी गई और लगभग 9 महीने बाद जेल से रिहा किया गया श्री यादव ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि उस दौरान विपक्षी नेताओं को खोज खोज कर जेल में भरा गया जिससे काफी लंबे समय से सत्ता परिवर्तन लोकतंत्र बहाली को लेकर संघर्ष चलता रहा और इस संघर्ष में भारतीय जनसंघ के गोविंदाचार्य. जयप्रकाश नारायण जी की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही. सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर राजेश सिंह ने कहा कि ऐसे समाजसेवी पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकतंत्र सेनानियों का हमें सदैव सम्मान करना चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र और जनहित में अपना सारा जीवन न्योछावर कर दिया और आज भी संघर्षरत है इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी. पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता. भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा. नगर पालिका के पूर्व प्रत्याशी मीसम राजा. शिव कुमार सोनी. अरुण कुमार मिश्रा. सभासद विनय कुमार मिश्रा. राम दरस. उपाध्याय बेचन पांडे. अखिल सोनी,. रोशन सोनकर भाजपा नगर मंत्री, सतनाम सिंह. आनंद मिश्रा. विनोद मौर्या. सुनील सुलतानिया. राम वृक्ष. दीपक गोयल. संदीप कुमार यादव. किसान मोर्चा अध्यक्ष अश्वनी कुमार. डेविड. अंशु मेहंदी. सहित इस लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने