कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि सात साल से जनता बेहाल है, लेकिन देश की सरकार को पता ही नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, अव्यवस्था और बदहाल किसान यही है सात साल की भाजपा की सौगात। सोमवार को लहुराबीर स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर काशी के सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 16 बिंदुओं पर सवाल पूछे।


उन्होंने सरकार से पूछा कि दवा, इंजेक्शन, वैक्सीन की मारामारी क्यों है। किसानों पर अत्याचार, नौजवानों के  अधिकार को छीनना, भर्तियों में धांधली, महिलाओं पर बढ़ते अपराध, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, महंगाई की जिम्मेदार केवल भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सबसे अधिक बेरोजगारी दर इन सात वर्षों में बढ़ा है।रोजग़ार ठप है, जमा पूंजी खर्च कर लोग घर चला रहे हैं।  नौकरियां नहीं हैं। खासकर गरीब वर्ग तो पेट-पालने के लिए मजबूर हो गए है। सरकार को जनता के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करना चाहिए।  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने