तीरंदाज अर्जुन का नाम अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो गया है। अर्जुन ने अगस्त 2020 में छह साल आठ माह की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रेइल के रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बनाया था। जिसे में जांच पड़ताल के बाद अर्जुने के दावे पर अब मुहर लगी है।
जिला तीरंदाजी संघ के सचिव अजय सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 2020 में एक निजी स्कूल में अर्जुन ने रिकॉर्ड बनाया था। जिसमें अर्जुन ने 18 मीटर की दूरी पर रखे 40 सेंटीमीटर के लक्ष्य को 48.63 सेकेंड में 10 तीरों से लगातार भेदा था। इससे पहले से गिनीज बुक में दर्ज आस्ट्रेलिया के जोसेफ मैकग्रेइल-बेटुप के 17 नवंबर 2019 को 18 मीटर दूरी से 40 सेमी लक्ष्य में 10 तीरों से लक्ष्य एक मिनट 0.03 सेकेंड में भेदा था। जिसके बाद एक्सपर्ट की टीम ने पड़ताल कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अर्जुन के दावे पर मुहर लगाई और उन्हें इस उपलब्धि पर प्रमाणपत्र जारी किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने