उतरौला(बलरामपुर)

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला अध्यक्ष सुबीर श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला मठ मंदिर प्रमुख अमित कुमार व सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार शाम काली माता मंदिर सुभाष नगर उतरौला में संगठन की एक बैठक का आयोजन किया गया।

सर्व सहमति से अभिषेक कुमार गुप्ता को नगर अध्यक्ष, अमित कुमार गुप्ता, उमेश कश्यप एवं सूरज यादव को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।
संगठन के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराते हुए अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने संगठन में अपनी आस्था व्यक्त कर संगठन से जोड़ने पर नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने कहा की हम सबको संगठन के प्रति पूरी इमानदारी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते रहना है। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का हर कार्यकर्ता संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम सबको हमेशा समाज के लिए बेहतर कार्य करने की जरूरत है। सभी साथी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन से जुड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करें।
नगर उपाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन के कार्यों में समर्पण भाव से कार्य करेंगे। नगर में सत्संग, सामूहिक आरती, सिलाई कढ़ाई केंद्र, गौरक्षा, आदि कार्यों को प्रमुखता से किया जाएगा।
सुरक्षा प्रमुख सुरेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्रों में किए गए धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी ली। एवं संगठन द्वारा आयोजित होने वाले नए कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। सभी कार्यकर्ताओं को संगठित रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर हीरा लाल पटवा, चंद्र प्रकाश, सचिन कश्यप, रविंद्र कश्यप, पाटेश्वरी गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुरेश सैनी, सनी कश्यप , मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


उतरौला से असगर अली की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने